रविवार, १ फेब्रुवारी, २०२६

CTET सराव संच - 11

Bhausaheb Sir

भाऊसाहेब सर

शिक्षण मार्गदर्शक व ब्लॉग निर्माता

CTET विशेष: हिन्दी शिक्षण शास्त्र (Pedagogy) अभ्यास

भाषा शिक्षण विधियों पर आधारित 20 महत्वपूर्ण प्रश्न।

1. भाषा अर्जन (Language Acquisition) के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है?

यह सहज और स्वाभाविक होता है।
यह प्रयासपूर्ण होता है।
यह केवल विद्यालय में होता है।
इसके लिए व्याकरण की आवश्यकता होती है।

2. भाषा सीखने (Language Learning) और भाषा अर्जित करने में मुख्य अंतर का आधार है:

साक्षरता
पाठ्य-पुस्तकें
भाषा का उपलब्ध परिवेश
भाषा की जटिलता

3. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा का आकलन करने का उद्देश्य है:

उसकी पठन क्षमता का आकलन
उसकी लेखन क्षमता का आकलन
उसके भाषा प्रयोग की क्षमता का आकलन
उसकी बोलने की कुशलता का आकलन

4. चॉम्स्की के अनुसार कौन-सा कथन सही है?

बच्चों में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता होती है।
बच्चों में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता नहीं होती।
बच्चों में भाषा सीखने की क्षमताएं बहुत सीमित होती हैं।
बच्चों को व्याकरण सिखाना जरूरी है।

5. भाषा शिक्षण में 'पाठ्य-पुस्तक' क्या है?

एकमात्र संसाधन
साध्य
साधन
अनावश्यक

6. 'कहानी' सुनाने से बच्चों में:

अनुशासन विकसित होता है।
कल्पना शक्ति और तर्क शक्ति का विकास होता है।
एकाग्रता बढ़ती है।
कक्षा में शांति बनी रहती है।

7. उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching) की सफलता निर्भर करती है:

समय व अवधि पर
भाषिक नियमों के ज्ञान पर
समस्याओं के कारणों की सही पहचान पर
उपचारात्मक सामग्री पर

8. भाषा कौशल (Language Skills) के संबंध में कौन-सा कथन सही है?

भाषा कौशल अलग-अलग सीखे जाते हैं।
भाषा के कौशल अंत:संबंधित होते हैं।
भाषा कौशल एक क्रम से नहीं सीखे जाते।
भाषा कौशल केवल अभ्यास से आते हैं।

9. बहुभाषिकता (Multilingualism) हमारी पहचान भी है और हमारी _____ व _____ का अभिन्न अंग भी।

सभ्यता, संस्कृति
संस्कृति, साहित्य
चुनौती, अवसर
सभ्यता, विधि

10. वाइगोत्सकी ने भाषा विकास का _____ परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत किया।

व्यवहारवादी
समाज-सांस्कृतिक
संज्ञानवादी
मनोवैज्ञानिक

11. लिखना (Writing) एक:

बेहद जटिल प्रक्रिया है।
एक अनिवार्य कुशलता है।
एक तरह की बातचीत है।
एक अत्यंत यांत्रिक प्रक्रिया है।

12. भाषा कक्षा में समावेशी वातावरण बनाने के लिए जरूरी है कि:

बच्चों की विविध आवश्यकताओं को पूरा किया जाए।
बच्चों को कम गृहकार्य दिया जाए।
कक्षा में चार्ट लगाए जाएं।
केवल एक ही भाषा का प्रयोग हो।

13. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने का एक उद्देश्य है:

व्याकरण के नियमों को रटना।
भाषा की नियमबद्ध प्रकृति को पहचानना और विश्लेषण करना।
विभिन्न साहित्यों को याद करना।
केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना।

14. 'पोर्टफोलियो' (Portfolio) मदद करता है:

कार्य को संचित करने में
क्रमिक प्रगति का आकलन करने में
बच्चों को भयमुक्त करने में
शिक्षक का काम कम करने में

15. सस्वर पठन (Loud Reading) का मुख्य उद्देश्य है:

मौन पठन करना।
बच्चों की पढ़ने संबंधी झिझक को समाप्त करना।
तेजी से पढ़ना।
अर्थ ग्रहण करना।

16. सतत और व्यापक मूल्यांकन (CCE) मुख्य रूप से किस पर बल देता है?

केवल शिक्षण के अंत में आकलन पर
बच्चे के व्यवहार के सतत अवलोकन पर
अंकों और ग्रेडिंग पर
लिखने की क्षमता पर

17. भाषा शिक्षण में 'खेल' का महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि:

खेल में आनंद आता है।
खेल भाषा को विस्तार देते हैं।
शिक्षक को कम मेहनत करनी पड़ती है।
खेल से शारीरिक विकास होता है।

18. व्याकरण शिक्षण की आगमन विधि (Inductive Method) में:

उदाहरण से नियम की ओर जाते हैं।
नियम से उदाहरण की ओर जाते हैं।
सूत्रों को रटते हैं।
पाठ्य-पुस्तक का प्रयोग करते हैं।

19. भाषा की पाठ्य-पुस्तक में ऐसे पाठ होने चाहिए जो:

बहुत छोटे हों।
केवल अभ्यास वाले हों।
बच्चों के परिवेश से जुड़े हों।
कठिन शब्दों वाले हों।

20. भाषा सीखने की कौन-सी विधि मातृभाषा को मध्यस्थ बनाए बिना दूसरी भाषा को सीखने में मदद करती है?

अनुवाद विधि
द्विभाषी विधि
व्याकरण अनुवाद विधि
प्रत्यक्ष विधि (Direct Method)

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा

मानस शास्त्र

 बालमानस शास्त्र व विकास या वर आधारित प्रश्न सोडवा त्या साठी खालील  लिंक वर कीलक करा  https://wayground.com/embed/quiz/6a0e923ba0b32abf15e13...